नक्‍सलियों ने  पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्‍सलियों की क्रूरता सामने आई है। यहां 10-12 हथियार बंद नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन व शनिवार रात 11 बजे इत्तागुडा़ (गलगम) निवासी माड़वी सोमडू (23 वर्ष) की धारदार हथियार से गले और सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

यह भी पढ़े :

आदतन बदमाश के हाथ में ही फटा कट्टा, उंगली कटकर कार में गिरी

 

 

जानकारी के अनुसार ग्रामीण माड़वी सोमडू अपने भाई के ससुराल गलगम गया था। रात में खाना खाने के बाद अपने रिश्तेदार के यहां सो गया। रात 11 बजे के लगभग 10-12 हथियार बंद नक्सलियों ने सो रहे सोमडू का अपहरण कर लिया। इसके बाद घर से दूर ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि पिछले साल 2021 में भी नक्‍सलियों ने माड़वी सोमडू के साथ दो और ग्रामीणों को मुखबिरी के शक में बंधक बनाया था। उस समय सोमडू व सिथी किसी तरह नक्सलियों के चंगुल से भाग खड़े हुए थे। आवापल्ली के एसडीओपी तिलेश्वर सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना रात में हुई है।

 

यह भी पढ़े :

रायपुर पुलिस ने दिल्ली के ठग गिरोह को किया गिरफ्तार, 4 आरोपी पकडाए

 

मृतक माड़वी सोमडू इत्तागुडा निवासी है। नक्सलियों के डर से गलगम में रहता था। रात में रिश्तेदार के यहां गया था। नक्सलियों ने मौका देखकर उसकी हत्या कर दी है। नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में उसकी हत्‍या की है। स्‍वजनों ने थाना उसुर में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसूर में ही पोस्टमार्टम किया गया है।

लोगों को शेयर करें