नक्सलियों ने मोबाइल टावर पर लगाई आग, घटना स्थल में लगाया बैनर पोस्टर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोंडागांव : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही जहां एक ओर राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं दूसरी ओर  नक्सलियों ने आतंक मचाया हुआ है। बीती देर रात नक्सलियों ने उत्पात मचाया। जहां उन्होंने ग्राम पंचायत केजंग के एक मोबाइल टावर पर आग लगा दी। इतना ही नहीं इन नक्सलियों ने आगजनी के बाद घटना स्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए। यह पूरा मामला बयानार थाना क्षेत्र के केजंग गांव का बताया जा रहा है।

दरअसल, बीती देर रात नक्सलियों ने ग्राम पंचायत केजंग के मोबाइल टावर पर आग लगी दी जिससे मोबाइल टावर का कंट्रोल पैनल जलकर खाक हो गया। इसके बाद आसपास के इलाके में इस आगजनी की घटना के बाद दहशत का माहौल देखा गया। नक्सलियों ने इस आगजनी की घटना के बाद घटना स्थल पर एक बैनर पोस्टर भी लगाया।

लोगों को शेयर करें