भाजपा नेता के घर नक्सलियों ने फेका पर्चा, असली नकली पर्चा की जांच में जुटी पुलिस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

मानपुर-मोहला : आदिवासी हित और मानपुर क्षेत्र की तकलिफों को लेकर आवाज उठाने वाले भाजपा नेता और जिला महामंत्री राजू टांडिया  के घर पर आधी रात नक्सलियों के नाम पर पर्चा फेंका गया है। पर्चा असली है या नकली इसकी जांच पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश में की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, बीतीआधी रात मानपुर के रहने वाले भाजपा नेता राजू टांडिया के घर नकाबपोश एक अज्ञात शख्स ने आरकेबी डिवीजन कमेटी के नाम पर नक्सल पर्चा चश्पा किया है। यह वारदात राजू टांडिया के घर लगे सीसी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसके आधार पर मानपुर पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, नक्सलियों के निशाने पर भाजपा नेता और जिला महामंत्री राजू टांडिया काफी समय से नक्सलियों के निशाने पर है। राजू टांडिया को जन अदालत में मौत देने का फरमान भी नक्सलियों ने जारी किया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *