नाली में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नवजात शिशु मिला है। यह बच्चा जूट मिल थाना के अंतर्गत कबीर चौक के पास मिला है। नवजात बच्चे को बोरी में लपेटकर जीवित हालत में नाली में फेंका गया है। बच्चे के गले में चोट के निशान भी दिखाई दिए हैं। सूचना मिलने पर जूट मिल पुलिस ने एमसीएच हॉस्पिटल में नवजात बच्चे को भर्ती कराया है।

लोगों को शेयर करें