नक्सलियों के नापाक मंसूबे हुए विफल, कोबरा टीम ने चार आईईडी बरामद कर किया नष्ट…

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बीजापुर। माओवादियों के नापाक मंसूबों को एक बार फिर सुरक्षा बल ने विफल किया है. कैंप भीमाराम से एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली कोबरा 204 की टीम ने 4आईईडी बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया.

कोबरा 204 की टीम जेटीएफ कैम्प भीमाराम से पुसगुफा की ओर एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली थी. डयूटी के दौरान भीमाराम से दो किमी की दूरी पर पुसगुफा की ओर माओवादियों के द्वारा बीयर बॉटल में लगाए गए 4 प्रेशर आईईडी को बरामद किया गया. कोबरा 204 की टीम ने मौके पर आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया.

लोगों को शेयर करें