पड़ोसी को उतारा मौत के घाट : मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम, हंसिए से रेत डाला गला

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा में एक युवक ने अपने पड़ोसी की निर्मम हत्या कर दी। उसने हंसिए से गले में कई वार किया और पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मनोज साहू का अपने पड़ोसी रणजीत साहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते बुधवार सुबह मनोज ने रणजीत पर हंसिए से हमला किया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लोगों को शेयर करें