झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची : जन्म के तुरंत बाद फेंका, रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली। झाड़ियों से रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने बच्ची को निकाला। उसे चींटियों ने काटकर घायल कर दिया है। जन्म के तुरंत बाद बच्ची को फेंका गया है। बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जन्म के तुरंत बाद किसी ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। उसे चींटियों ने काटकर घायल कर दिया है। रोने की आवाज सुनकर मुहल्लेवासियों ने उसे झाड़ी से बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची का इलाज चल रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसकी जांच कर रही है।

लोगों को शेयर करें