मुख्यमंत्री बघेल से मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ से आए मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को मां बमलेश्वरी का प्रसाद, चुनरी और तस्वीर भी भेंट की।

 

यह भी पढ़े :

भूपेश कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसले : प्रदेश के कर्मचारियों के स्थानातरण से बैन हटाने बनी समिति, विधायकों-मंत्रियों के वेतन-भत्ते बढ़ेंगे, शराब महंगी होगी

 

 

मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मां बमलेश्वरी मंदिर परिसर में विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान, ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अनिल गट्टानी, ट्रस्ट के पदाधिकारी सर्वश्री महेंद्र परिहार, बबलू शांडिल्य, अजय ठाकुर, प्रकाश जिंदल संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे|

लोगों को शेयर करें