एकतरफा प्यार की सनक : प्रेमी ने दिन दहाड़े गला रेत कर की युवती की हत्या, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सूरजपुर : जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

प्रेमी ने दिन दहाड़े गला रेत कर की युवती की हत्या

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार को सूरजपुर शहर के नेहरू पार्क में हुई थी. लटोरी क्षेत्र की रहने वाली युवती पर आरोपी युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसका गला रेत दिया. गंभीर रूप से घायल युवती जान बचाने के लिए मौके से भागती रही, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत नाजुक होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान कुरवा निवासी रितेश राजवाड़े के रूप में हुई है.

एकतरफा प्यार की सनक में वारदात को दिया अंजाम

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी युवती से एकतरफा प्रेम करता था. उसे शक था कि युवती किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत करती है, जिससे नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

इस निर्मम हत्या के बाद सूरजपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में भारी आक्रोश है. सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *