अमरजीत भगत के मुछ मुड़ाने के दावे पर केदार कश्यप ने कहा, “मै ले चलता हु तिरुपति..मुछ और बाल दोनों साफ़ करवा दूंगा

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर : चुनाव में यदि कांग्रेस की सरकार हार जाती है तो मैं मूंछ मुड़ा लूंगा। यह दावा कांग्रेस सरकार में दिग्गज मंत्री रहे अमरजीत भगत ने किया था अब कांग्रेस की हार के बाद उनपर मूछ मुंडवाने का दबाव भाजपाई बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा के पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने अमरजीत भगत पर चुटकी ली है।

भाजपा विधायक केदार कश्यप ने कहा है कि, अब मूछ नोचने के अलावा वे बाल भी नोच लेंगे। मूछ नोचने का काम सीतापुर की जनता ने कर दिया है। अहंकार खत्म करने का काम बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया है। श्री कश्यप नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, भगत अब अपना सर बचाते हुए फिर रहे हैं। कहें तो मैं तिरुपति ले जाकर मूंछ साफ और मुंडन करा देता हूं।

लोगों को शेयर करें