विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर शिक्षको ने छात्र-छात्राओ से की अपील, तम्बाखू से दूर रहे व दुसरो को भी करे जागरूक   

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

शासकीय पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 127 पंखाजूर में छात्रों को दिलाया शपथ

अभिषेक डे (संवाददाता)

कांकेर/पंखाजूर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 127 पंखाजूर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओ अभिभावकों एवं शिक्षकगण सम्मिलित हुए|

शासकीय पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 127 पंखाजूर  के शिक्षक खोखन चन्द्र डे, सीआर मजुमदार, धमसाय बघेल व अविनाश सरकार ने तंबाकू निषेध को लेकर के छात्र-छात्राओ अभिभावकों को शपथ दिलाते हुए अपने जीवन में तम्बाखू से दुरी बनाने तथा दुसरो को भी तम्बाखू के दुस्प्रभाव की जानकारी देकर उन्हें भी जागरूक कर नशे को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की|

लोगों को शेयर करें