स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत बालोद जिले में ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो रहा है, जिससे वर्षों पुराने विवादों का समाधान संभव हो सका है। जिले के सभी 669 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से आबादी क्षेत्रों में स्थित घरों एवं बाड़ियों का सटीक सर्वे कर पारदर्शी अभिलेख तैयार किए गए हैं। अब तक 12 गांवों के 1,296 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं।

राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत जिला प्रशासन ने 142 ग्रामों में 23,157 अधिकार अभिलेख वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। गुरूर विकासखंड के ग्राम पीकरिपार के हितग्राही याद राम साहू एवं माखन लाल साहू ने शिविर के माध्यम से अभिलेख प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अब बैंक ऋण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ लेना सरल होगा। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह योजना ग्रामीणों को कानूनी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *