राजधानी पुलिस में हड़कंप : हेरोइन के साथ पकड़े गए दो तस्कर थाने से भाग निकले, 12.69 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन हुआ था बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आमानाका थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब हेरोइन चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर अमृतपाल सिंह थाने से फरार हो गया। आरोपी पंजाब का रहने वाला है और उसके साथ धर्मेंद्र सिंह नामक दूसरा तस्कर भी गिरफ्तार हुआ था।

12.69 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 12.69 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी अमृतपाल ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाबी हासिल कर ली। फरार तस्कर की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस घटना ने पुलिसिया निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों को शेयर करें