रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी : मांगे थे 60 हजार रुपये, आधे पैसे लेते हुए कैमरे में हुआ कैद 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पटवारी ने 60 हजार की रिश्वत मांगी। 30 हजार रुपये लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। यह पूरा मामला रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी अनिकेत साव ने पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। पचरा निवासी केवल दास मानिकपुरी को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था। उसने बताया कि, 26 दिसंबर 2024 को 30 हजार रुपये देने के बाद भी रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुआ। मामले में पीड़ित ने कोटा एसडीएम के पास शिकायत दर्ज कराई।

लोगों को शेयर करें