गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक को लोगों ने पकड़ लिया, फिर जमकर लाठियां भी बरसाईं

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पिटाई करने का वीडियो आया सामने

रायपुर| बिलासपुर में चोरी के शक में एक युवक को बंधक बनाकर पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग उस लड़के को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उस युवक पर लाठियां भी भरसाई गईं हैं। इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग की बात भी पता चली है। बताया जा रहा है कि युवक दूसरे गांव का है और वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। तभी ग्रामीणों ने चोरी के शक में घर में घूसने का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा- कोटिया का यह विडियो  बीते 27 सितंबर की दोपहर का है, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवक को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने घेर लिया है और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की जा रही है। यही नहीं ग्रामीण लात-घूंसे भी चला रहे हैं। वहीं, युवक अपने आप को बेकसूर बताकर हाथ जोड़ रहा है।बताया जा रहा है कि जिस युवक की पिटाई हो रही है उसका नाम अंकित यादव है और वह पड़ोस के ही गांव बोड़सरा का रहने वाला है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं मारपीट से घायल युवक ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने परिचित की लड़की से मिलने गया था, जिस पर कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। लेकिन, किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। इस मामले में बिल्हा टीआईअंजना केरकेट्‌टा का कहना है कि वायरल विडियो की जांच चल रही है। युवक ने पहले कोई शिकायत नहीं की थी। उससे शिकायत लेकर आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *