मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 20 मजदूर घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

महिला मजदुर की उंगलियां कटकर गिरीं

बालोद : जिले में बड़ी दुर्घटना हुई, जहां जदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग 20 मजदूरों को चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। घटना में एक महिला की हाथों की उंगलियां तक कटकर अलग हो गई। हादसे में 4 गंभीर घायल महिलाओं को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।

यह घटना डौंडीलोहारा राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर हुई, जहां संबलपुर खैरी डीह के बीच पिकअप वाहन पलट गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला मजदूर सवार थे, सभी मजदूर ग्राम खेड़ी से खेतों की निराई करने ग्राम नाहदा जा रहे थे। दुर्घटना घटते ही लोहारा थाना प्रभारी पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग के दो आपातकालीन सेवा के वाहन मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में जारी है।

दो अस्पतालों में घायल महिलाओं का इलाज जारी है। देवरी और लोहारा में महिलाएं भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई महिलाओं को गंभीर चोटे आई हैं स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जाएगा। आपातकालीन वाहन के साथ-साथ पुलिस के वाहन में भी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने भी पूरी दुर्घटना की वस्तु स्थिति को संभालने में मदद की। एक महिला की उंगली कट गई। कई महिलाओं के हाथ व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। महिलाओं का बुरा हाल है घटना हुई तो घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

लोगों को शेयर करें