पुलिया से गिरा आम से लदा पिकअप : चालक की हुई मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां कच्चा आम से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से गिर गया। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र में हुई है।

कब और कैसे हुई घटना ?

जानकारी के मुताबिक, पिकअप ओडिशा से कच्चा आम लेकर अंबिकापुर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप खारीझाड़िया स्थित श्रीनदी पुलिया से नीचे गिर गया। इस घटना में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप चालक की भी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिया पर आए दिन होते हैं हादसे

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सकरी पुलिया होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लोगों को शेयर करें