रायपुर एअरपोर्ट पर प्लेन का गेट हुआ लॉक : आधे घंटे तक फंसे रहे यात्री, इंजिनियर पहुचे तब खुला दरवाजा, भुपेश बघेल, महापौर मीनल चौबे भी थे सवार 

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। दिल्‍ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। जिसकी वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत सैकड़ों लोग सवार थे। सभी यात्री तकरीबन आधे घंटे तक फंसे रहे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, टेक्निकल इशू के चलते इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हुआ था। आधे घंटे की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट दिल्‍ली से रायपुर पहुंचकर 2.25 बजे लैंड हुई थी। इसके बाद गेट लॉक होने से सैकड़ों यात्री फ्लाइट में फंसे रहे। इससे रायपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था।

महापौर मीनल चौबे ने दी जानकारी

रायपुर महापौर मीनल चौबे कहा कि फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। प्लेन के अंदर गेट में जो स्क्रीन रहती है उसमें कुछ नहीं बता रहा था। इसी वजह से गेट नहीं खुल रहा था। इससे बाहर आने में लेट हुआ है। कोई मेजर प्रॉब्लम नहीं थी।

लोगों को शेयर करें