सिंधी समाज के पुरोहित यश शर्मा के हत्यारों का पुलिस ने निकाला जुलुस, समाज के लोगो ने पुलिस के प्रति जताया हर्ष  

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। सिंधी समाज के पुरोहित यश शर्मा की हत्या करने वाले गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने रविवार को तेलीबांधा में घुमाया। जहां से वे पुलिस के साथ गुजरे लोग घरों से बाहर निकलकर तालियां बजाकर पुलिस की कार्रवाई पर हर्ष जताते रहे।

आरोपियों के जुलुस निकालने के दौरान समाज के लोग एक आरोपी के दादा का नाम लेकर कहते रहे एक पोता पागल और दूसरा खूनी।ये तीनों आरोपी करोड़पति परिवारों से हैं और 15अक्टूबर के बाद से फरार थे। गली गली पुलिस ने तीनों से नारे लगवाए कि जुर्म करना पाप है पुलिस हमारी बाप हे और कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया ।

लोगों को शेयर करें