जासूसी पर सियासत : भूपेश बघेल बोले- सभी कांग्रेस नेताओं के मोबाइल सर्विलांस पर, बैज बोले- झीरम जैसी घटना करवाना चाहती है सरकार 

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जासूसी का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सरकार कांग्रेस नेताओं की जासूसी करा रही है। सभी कांग्रेस नेताओं के मोबाइल सर्विलांस में है। मेरे बगल में इंटेलिजेंस के लोग खड़े रहते हैं। पत्रकारवार्ता में मेरी बात को एलआईबी के लोग सुनते हैं।

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, आज भी मेरी जासूसी की जा रही है। मेरे घर आने वाली गाड़ियों के नंबर नोट करने के लिए गार्ड को निर्देश दिया गया है। मेरे मोबाइल को भी सर्विलांस में रखा गया है। कॉल डिटेल्स पर भी नजर रखी जा रही है। मुझसे अधिकारी बात करने से भी डर रहे हैं। इसको लेकर मैंने सीएम और डीजीपी को पत्र लिखा था। लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया है।

इसको गंभीरता से ले सरकार 

झीरम घाटी की घटना का जिक्र करते हुए दीपक बैज ने कहा कि, सरकार झीरम जैसी घटना को अंजाम देने के लिए तो जासूसी नहीं करा रही है। यह गंभीर विषय है, सरकार को इस पर गंभीरता से जांच करनी चाहिए।

लोगों को शेयर करें