paarmparik nritya

समारोह स्थल में लोक नर्तक दल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

समारोह स्थल में उत्सव का माहौल, कर्मा नृत्य ने लोगों को लुभाया

रायपुर : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह को हर कोई यादगार बनाना चाह रहा है। विभिन्न जिले के  सांस्कृतिक और परंपरागत नृत्य दल आज खुशी से अपने कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साइंस कॉलेज चौपाटी के आसपास मांदर की थाप में कर्मा समूह दल अपनी प्रस्तुति से समा बांध रहे हैं, लोग भी उत्साहपूर्वक नृत्य करने में लगे हैं।

समारोह स्थल में उत्सव सा माहौल है। बस्तर, रायगढ़, कोरबा और अन्य जिले से दल पहुंचे हैं। पीपल चौक घोंटमार जिला कोरबा से पहुंचे कर्मा नर्तक दल उत्साह के साथ अतिथियों के स्वागत के लिए आतुर हैं। महिला और पुरुष के लगभग 50 साथी कलाकार अपनी विशिष्ट नृत्य शैली के साथ समा बांध रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में प्रचलित सभी लोक नृत्यों का समावेश किया गया है।

लोगों को शेयर करें