धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव : हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest खरा-खोटी

जांजगीर चांपा :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला थाना अकलतरा क्षेत्र तरौद के वार्ड क्रमांक 20 का है।

मिली जानकारी अनुसार, बीते 28 दिसंबर 2025 को दो व्यक्तियों द्वारा स्थानीय लोगों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही आरोपियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 661/25 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

लोगों को शेयर करें