राहुल गांधी आज आएंगे छत्‍तीसगढ़, कांकेर और काेंडागांव में जनसभा को करेंगे संबोधित

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज शनिवार को छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं। राहुल गांधी शनिवार सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे कांकेर के भानुप्रतापपुर व दोपहर 2.40 बजे कोंडागांव के फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के छत्‍तीसगढ़ दौरे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के आगमन के दौरान वे 5वीं घोषणा करेंगे। एक दिन बाद 28 और 29 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा है, तब वें पांचवी घोषणा करने की बात कही।

लोगों को शेयर करें