अटल जी की जयंती को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,  ये तो गंभीर बात है, लगता है ऊपर से इंस्ट्रक्शन है

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की 25 दिसंबर को जन्मतिथी है भाजपा ने कोई बड़ा आयोजन इस मौके पर नहीं किया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। रविवार को मुख्यमंत्री रायपुर हैलीपैड से बेमेतरा रवाना हुए, इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात की।

अटल बिहारी की याद में कोई बड़ा आयोजन न होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में भूपेश बघेल ने कहा- ये तो गंभीर बात है,ये (भाजपा के नेता) लगातार कहते रहे कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाया, लेकिन ये लोग भूल गए। लगता है ऊपर से इंस्ट्रक्शन मिला होगा।
भारतीय जनता पार्टी के नेता अलग-अलग लोकसभा, विधानसभा के दौरों पर हैं। बूथ स्तर के नेताओं से मिल रहे हैं। जहां बूथ लेवल की मीटिंग हो रही है वहीं अटल बिहारी की तस्वीर रखकर भाजपा नेताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा के बिरकोना में (बूथ क्रमांक 137) कार्यकर्ताओं के साथ नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना और यहीं अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

लोगों को शेयर करें