जेल से छूटे…इंस्टाग्राम पर बनाई रील, फिर पहुंचे सलाखों के पीछे, पुलिस ने की कार्रवाई

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बलौदाबाजार : जिले में भाटापारा पुलिस ने हुड़दंग और सोशल मीडिया पर खौफ फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जेल से छूटने के बाद आरोपियों ने कार और बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. केके वार्ड में देर रात हुड़दंग और आतिशबाजी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया. आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की थी.

जेल से छूटते ही बनाई रील, फिर पहुंचे जेल

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया. 10 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया. साथ ही घटना में इस्तेमाल वाहनों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

दरअसल, रीलबाजी का भौकाल दिखाने निकले आरोपी एक बार फिर कानून के शिकंजे में फंस गए. जेल से छूटते ही लाव-लश्कर के साथ निकली कार और बाइक रैली ने इलाके में दहशत फैला दी. आरोपियों ने सड़कों पर हुड़दंग मचाया, इसके बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर अपना खौफ दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की घेराबंदी कर दबोच लिया,परील से रौब जमाने निकले आरोपी अब फिर सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.

पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश मिला है कि कानून से बड़ा कोई नहीं…वहीं सीडीओपी तारेश साहू ने साफ शब्दों में कहा- सुधर जाओ समझ जाओ तो पुलिस आपकी मदद करेगी, वरना कानून आपको सुधार देगा.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *