कदाचार का आरोपी रुहब मेनन प्राथमिक सदयस्ता से निस्कासित

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने की कड़े शब्दों में निंदा
रायपुर। प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज पांडेय ने भानुप्रतापपुर में एक छात्रा के साथ अनाचार की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की माँग की।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के विपरीत आचरण करने की सिकायतें मिलने पर भानुप्रतापपुर के रुहब मेनन को एनएसयूआई के 15 नवम्बर को प्रशिक्षण शिविर के समापन के दिन ही पद से बर्खास्त कर दिया गया था। छात्र से कुकृत्य की प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना पर प्राथमिक सदस्यता से भी निलम्बित कर दिया गया है।एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशाशान से माँग की है कि ऐसे आरोपी के ख़लिफ़ कठोरतम क़ानूनी कार्यवाही की जाए।

लोगों को शेयर करें