छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट का पहला दौरा आज, भव्‍य स्‍वागत की तैयारी

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर :  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी पायलट गुरुवार को दोपहर 1.40 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे।

दोपहर दो बजे विमानतल से राजीव भवन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्‍यालय राजीव भवन तक सचिन पायलट के स्‍वागत की तैयारी की है। दोपहर तीन बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित विस्तारित बैठक में भाग लेंगे। 12 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे सचिन पायलट

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 11 जनवरी को होगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यकारिणी (कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्य, संयुक्त महामंत्री एवं सचिव), एआइसीसी के सभी सदस्य, विधायक, प्रत्याशी, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की पूरी रिपोर्ट लेंगे। कुछ दिनों पहले दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि नए प्रभारी का मार्गदर्शन लिया जाएगा। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी।

लोगों को शेयर करें