मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सकल जैन समाज ने सम्मेदशिखर तीर्थ की पवित्रता को अक्षुण्ण रखने पहल का किया आग्रह  

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सकल जैन समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में जैन संवेदना ट्रस्ट, सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने सम्मेदशिखर तीर्थ की पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने मुख्यमंत्री से पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस संबंध में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
जैन संवेदना ट्रस्ट, सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सर्वश्री गजराज पगारिया, प्रकाश सुराना, महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें जैन समाज की भावनाओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री सुपारस गोलछा, संतोष गोलछा, चन्द्रेश शाह, नरेन्द्र जैन गुरूकृपा, कमल भंसाली, मदन तालेड़ा, सुरेश बगमार शामिल थे।

लोगों को शेयर करें