शादी से लौट रहीं स्कूली छात्राओं से दुष्कर्म, पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सरगुजा : जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग भी है.

दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, विवेचना के बाद और भी आरोपियों का नाम जोड़ा जा सकता है दूसरी तरफ अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पीड़ित नाबालिग लड़कियों का मेडिकल जांच कराया गया था. जांच में डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है लेकिन जांच रिपोर्ट में इसे स्पष्ट तरीके से नहीं बताया गया है.

दूसरी तरफ इससे पहले दोनों पीड़ित छात्राओं का मेडिकल चेकअप सीतापुर की घटना से इनकार कर दिया गया था और इसके बाद कल दोनों परीक्षा छात्राओं का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दुष्कर्म की पुष्टि के लिए जांच कराया गया था.

स्कूली छात्राओं से दुष्कर्म का मामला

बताया गया है कि 24 अप्रैल की रात सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह से लौट रही चार नाबालिक लड़कियों को 10 से 15 लड़कों ने रास्ते में रोक लिया था और दिन में से दो लड़कियों को आरोपी बाइक में बैठकर कुछ दूर ले गए थे और दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को जान दिया था इस दौरान दो अन्य लड़कियों ने किसी तरीके से लड़कों के कब्जे से बचकर अपनी आबरू बचाई थी. इस दौरान आरोपी एक लड़की को बाइक में बैठाकर दुष्कर्म करने की नीयत से ले जा रहे थे लेकिन नाबालिग लड़की ने चलती हुई बाइक से कूद कर खुद को बचाया था हालांकि से उसके शरीर में चोट आया था.

राजनीति हुई शुरू

दूसरी तरफ इस पूरे मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है किस घटना में अपराध दर्ज करने और मेडिकल जांच करने में पुलिस पर देरी का आरोप लगाकर राजनीति भी की जा रही है. जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग कल पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों को अपनी कार से लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी. हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाने ठोस विवेचना कर रहीं है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *