‘सुरक्षा कैंपों को सुविधा कैंप में बदला जाएगा’ डिप्टी सीएम  विजय शर्मा ने कहा – गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ, नेतनार होगा पहला कैंप

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है. शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सुरक्षा कैंपों को सुविधा कैंप में बदला जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 मई को रायपुर आने वाले हैं. वे 18 मई को रायपुर स्थित पुलिस लाइन से प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए डायल-112 को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही मोबाइल फॉरेंसिक लैब का शुभारंभ भी करेंगे.

नेतनार होगा पहला सुविधा कैंप

डिप्टी सीएम ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमारे सुरक्षा कैंपों को सुविधा के कैंप में बदला जाए. नेतनार वो पहला स्थान है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री स्वयं उपस्थित होकर सुरक्षा के कैंप को सुविधा के कैंप में बदलने जा रहे हैं. जिनके मन में कोई भ्रम रहा है. जो बार-बार केंद्रीय बल-केंद्रीय बल कहा करते हैं, अब उनको इस बात की स्पष्टता होनी चाहिए कि सरकार इसके लिए मुस्तैदी से काम कर रही है.

उन्होंने आगे कहा कि हमारे जितने भी सुरक्षा कैंप हैं, आने वाले समय में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल के भवन और चिकित्सालय हो सकते हैं. पूरे बस्तर में हमारे पास बहुत बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है.

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बारे में क्या कहा?

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की पहली बार बैठक जगदलपुर में होने जा रही है. पिछली बैठक वाराणसी में हुई थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे. इन सभी का प्रवास हो रहा है. बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद ये भी उपलब्धि का विषय है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *