सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपाए 3 आईईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दंतेवाड़ा : जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में ग्राम तोड़मा के घने जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है. शनिवार को खुफिया सूचना पर सीआरपीएफ की सीआरपीएफ 195वीं वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस ने सर्च अभियान चलाया.

वहीं सर्चिंग के दौरान आज सुबह जंगल में जवनों को संदिग्ध वस्तुएं नजर आई. इसके बाद बीडीएस टीम को बुलाकर जांच की गई. बीडीएस टीम ने तीनों विस्फोटकों को मौके पर सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया. इसके अलावा नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथियार संबंधी सामग्री, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और साहित्य भी बरामद किया गया. अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए.

भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद

ऑपरेशन के दौरान आसपास के इलाके में की गई अतिरिक्त सर्चिंग में छिपाकर रखा गया विस्फोटक और युद्ध सामग्री का बड़ा जखीरा भी बरामद हुआ. बरामद सामान में BGL, 303 रायफल से संबंधित सामग्री, एयर रायफल, विभिन्न प्रकार की मैगजीन, कारतूस, वायरलेस सेट. गन पाउडर, कोर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, गैर-विद्युत विस्फोटक, 51 एमएम बम, दूरबीन, नक्सली वर्दी, कॉम्बैट बेल्ट, मल्टीमीटर, कैमरा फ्लैश, इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट, बैटरियां, इलेक्ट्रिक स्विच और टेलीफोन वायर समेत बड़ी मात्रा में सामग्री शामिल है.

इसके अलावा नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गई हैं. पुलिस का मानना है कि नक्सली इस सामग्री का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और क्षेत्र में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए डंप कर रखे हुए थे. ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी जवान सुरक्षित बेस कैंप लौट आए.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *