सुरक्षा बलों को मिल नक्सलियों का बंकर, भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और तकनीकी उपकरण बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. थाना गंगालूर क्षेत्र के ग्राम डोडीतुमनार (पटेलपारा) की पहाड़ियों में सर्चिंग के दौरान पुलिस ने माओवादियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर बनाए गए एक गुप्त बंकर को ध्वस्त कर वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं.

बीजापुर में मिला नक्सलियों का बंकर

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा विस्फोटक सामग्री और हथियार छिपाए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र ‘पीडिया’ और ‘थाना गंगालूर’ की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया.

जंगल की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को जमीन के भीतर छिपाकर बनाया गया एक बंकर मिला. बम निरोधक दस्ते (BDDS) द्वारा सुरक्षा जांच और डिमाईनिंग की कार्रवाई के बाद जब बंकर की तलाशी ली गई, तो वहां मशीनों और हथियारों का बड़ा भंडार मिला. बरामद सामग्रियों को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि माओवादी इसका उपयोग हथियार बनाने या मरम्मत करने के लिए कर रहे थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई सामग्री को जब्त कर लिया गया है और इस संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सर्चिंग ऑपरेशन जारी है.

महिला नक्सली ने भी किया सरेंडर

इधर आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में 5 लाख रुपए ईनामी महिला माओवादी आज सरेंडर किया है. सरेंडर करने वाली महिला नक्सली पोडियम लक्ष्मी बीजापुर जिले के उसुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. जो DKSZC की सदस्य थी. लक्ष्मी लंबे समय से छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश बॉर्डर में सक्रिय थी.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *