अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव : सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या कर शव फेकने की आशंका

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : जिले में लापता महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शव पुलगांव नाला किनारे झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला है। वहीं महिला के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि महिला एक दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी, उनके परिजनों ने पुलगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस, क्राइम ब्रांच, एफएसएल की टीमें घटना स्थल की जांच कर रही थी। इस बीच शव पुलगांव नाला के पास शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे स्थित झाड़ियों में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर शाम करीब शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका की पहचान ओम नगर, उरला निवासी भगवंतीन बाई साहू (55) के रूप में की है।

परिजनों के अनुसार, भगवंतीन बाई 16 जुलाई की शाम करीब चार बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद 17 जुलाई को सिटी कोतवाली थाना में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही समय बाद पुलगांव क्षेत्र में उनका शव मिला है।

बताया जा रहा है कि मृतका के पति हिरऊ राम साहू का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बेटी रोशनी देशमुख और दामाद कृष्ण देशमुख के साथ रहती थीं। मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *