परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : दिल्ली के बुराड़ी केस जैसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है. रायपुर के संजय नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया था और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी.

एसआईटी टीम गठित

शुरुआती जांच में आशंका है कि बैटरी कारोबारी सैय्यद शाहिद उर्फ सज्जू ने पहले अपनी पत्नी और 3 बच्चों को खाने में जहर दिया और फर बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले की जांच के लिए एक 8 सदस्यीय SIT की टीम का गठन किया गया है. ये टीम का गठन ACP पुरानी बस्ती के नेतृत्व मं हुआ है.

एक महिला SI भी टीम में शामिल

एसआईटी की टीम में महिला SI और 3 सिपाही समेत कुल 8 लोग शामिल है. इस मालमे में टीम हर पहलू पर जांच करेंगी. दूसरी तरफ फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था. कमरे से खाने-पीने का सामान और कीटनाशक का एक डिब्बा भी बरामद हुआ है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामला टिकरापारा थाने में दर्ज हैं. घटना स्थल को पुलिस द्वारा पूरी तरह से सील कर दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सैय्यद शाहिद मौदहापारा इलाके में बैटरी रिपेयरिंग और पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का काम करता था. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. उस पर बैंक की EMI के साथ-साथ निजी उधारी का भी दबाव था.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *