आइईडी विस्‍फोट की चपेट में आया जवान शहीद, एक जवान घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

नारायणपुर :  जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों ने आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को निशाना बनाया है। आइईडी ब्लास्ट में एक जवान बलिदान और एक जवान घायल हो गया है। इस घटना से पहले नक्सलियों ने माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की चेतावनी दी थी। इससे पहले आईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की हुई थी मौत।

पूरा मामला छोटेडोंगर का बताया जा रहा है। बलिदानी जवान जांजगीर चांपा के ग्राम हसौद का रहने वाले बताया जा रहा है। बलिदान जवान का नाम कमलेश साहू है। वे सीएएफ का जवान है। वहीं बालोद निवासी जवान विनय कुमार घायल है।

लोगों को शेयर करें