बेटे ने की मां की हत्या : माँ के अधिक शराब पीने की आदत से परेशान था बेटा, पीढ़ा मारकर उतारा मौत के घाट    

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बालोद। एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। यह घटना बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है, जहां बेटे ने अपनी मां के अधिक शराब पीने से नाराज होकर घर में रखे पीढ़ा से वार कर उसकी जान ले ली।

मृतका की पहचान सुशिला बाई गावड़े (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, सुशिला बाई के अधिक शराब पीने को लेकर उसका बेटा लिकेश नाराज रहता था। इसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसने घर में रखे पीढ़ा से अपनी मां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

एडिशनल एसपी बालोद चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में बेटे ने अपनी मां की अधिक शराब पीने की बात को लेकर हत्या कर दी। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *