महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर बोले सीएम साय, कहा ‘कांग्रेस ने अंग्रेजों की चाल चली, फूट डालो और राज करो…’

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद भाजपा ने  कांग्रेस के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है. वहीं इसे लेकर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

सीएम विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना है. आज बहुत ही दुखी मन से उपस्थित हुए है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने विशेष सत्र का आयोजन हुआ था. देशभर से प्रधानमंत्री को महिलाओं ने धन्यवाद दिया था. यह दुर्भाग्य है कि विपक्ष ने नारी शक्ति अधिनियम का विरोध किया. नारी शक्ति अधिनियम को विपक्ष ने पास नहीं होने दिया. इंडी गठबंधन ने घोर महापाप किया है. छग में इस साल को नारी गौरव दिवस घोषित किया गया है.

‘कांग्रेस ने अंग्रेजों की चाल चली

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार नारियों का विकास और सम्मान करने का काम कर रही हैं. महतारी वंदन के रूप में 70 लाख महिलाओं को राशि दी जा रही है. कांग्रेस ने अंग्रेजों की चाल चली है. कांग्रेस फूट डालो राज करो कि राजनीति करती है. देश की 70 करोड़ माता-बहनें इंडी गठबंधन को माफ नहीं करेगी. इंडी गठबंधन को इसका खामियाजा सहना पड़ेगा. विपक्ष का वास्तविक चेहरा है देश के सामने उजागर हो चुका है. महिला आरक्षण की बात कांग्रेस करती है पर हमेशा इसके खिलाफ काम करती है. प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं से वादा किया है कि उनके सपनों पर पानी नहीं फेरने देंगे.

कांग्रेस ने महिला अधिकारों के साथ गद्दारी की – अरुण सिंह

वहीं बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा कि 17 अप्रैल को इतिहास के पन्नों में काले अध्याय के रूप में लिखा गया. महिलाएं यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी. कांग्रेस ने महिला अधिकारों के साथ गद्दारी करने का काम किया. महिलाओं को गाली देने का काम UPA सरकार ने किया था. दबाव में UPA सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया था. नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने पर विपक्ष ने खुशियां मनाई. चालबाज विपक्ष ने इस बिल को नहीं पारित होने दिया.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *