धमतरी में पेड़ से टक्‍कर के बाद तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्‍चे, एक की मौत, दो घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

धमतरी : धमतरी नगरी रोड में कुमारी देवी मंदिर के पास के अंधे मोड़ में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हुए हैं। तीनों ट्रेक्टर शोरूम के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो किसी काम से नगरी गए थे। नगरी से धमतरी लौटते समय यह हादसा हुआ।

कार की रफ्तार तेज होने से हुआ हादसा

केरेगांव पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात शैलेंद्र गोस्वामी 25 वर्ष निवासी ग्राम तरसींवा, विजय पटेल 35 वर्ष निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी एवं गोपी त्रिपाठी 35 वर्ष निवासी रायपुर कार में सवार होकर नगरी से धमतरी लौट रहे थे। कार को शैलेंद्र पुरी गोस्वामी चला रहा था। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण धमतरी-नगरी रोड में ग्राम कुम्हडा के कुम्हड़ाइन देवी मंदिर के पास के अंधे मोड़ में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर ही शैलेंद्र पुरी गोस्वामी की मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा। दो घायलों को हल्की चोटें आई है।

लोगों को शेयर करें