अजब-गजब मामला! थाने से ही लैपटॉप ले उड़े चोर, कई साल के अपराध की थी जानकारी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कांकेर : जिले के भानुप्रतापपुर थाना भवन में एक चौंकाने वाली चोरी हुई है. चोर थाना भवन के अंदर से एक लैपटॉप लेकर फरार हो गया. इस लैपटॉप में महत्वपूर्ण डेटा और जानकारी थी.

थाने से ही लैपटॉप ले उड़े चोर

भानुप्रतापपुर थाना भवन से चोर लैपटॉप चोरी हो गया. प्रधान आरक्षक नरोत्तम लाटिया ने अपने लैपटॉप की चोरी की शिकायत जिले के पुलिस अधीक्षक से की है. उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को रात 9:30 बजे अपने लैपटॉप को टेबल के दराज में रखकर गए थे, लेकिन 4 जुलाई की सुबह 8:45 बजे देखा तो लैपटॉप गायब था.

लैपटॉप में साल 2022 से 2025 तक के अपराध विवेचना का डेटा और निजी जानकारी थी. इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

लोगों को शेयर करें