छात्रा ने एसडीएम को लिखा मार्मिक पत्र, बोली- स्‍कूल के सामने बिक रही शराब, पुलिस नहीं करती कार्रवाई ?

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

बेमेतरा। स्‍कूल के सामने शराब की बिक्री से दुखी एक आठवीं की छात्रा ने बेमेतरा एसडीएम को एक पत्र लिखा है, शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। आठवीं की छात्रा ने छत्तीसगढ़ी में लिखते हुए एसडीएम मैडम बेमेतरा को संबाेधित करते हुए कहा कि हमर स्कूल टोलिया के मेन गेट के पास हुलास नाम के आदमी बिकट दारू बेचते दुकान मा.. यानि पत्र में पूरे मामले को देखें तो ग्राम चारभाठा की आठवीं कक्षा की छात्रा ने एसडीएम बेमेतरा को एक लिखित नामजद शिकायत की।

जिसमें उल्लेख किया कि गांव के ही एक हुलास नाम व्यक्ति स्कूल के पास ही शराब का अवैध कारोबार करता है। जबकि इसी स्कूल में उसका भी बच्चा पढ़ाई कर रहा है। वहीं उसके बच्चे का कहना है कि शराब के कारोबार को रोकने पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर सकती है, क्योंकि उनको भी पैसा पहुंचता है।

तुरंत हुई कार्रवाई

जिले में शराब की अवैध परिवहन और बिक्री पर कार्रवाई तो प्रशासन कर रही है, लेकिन एक आठवीं क्लास की छात्रा के शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने का पहला प्रकरण सामने आया हुआ है। वहीं छात्रा के इस मार्मिक पत्र को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम बेमेतरा सुरुचि सिंह (आईएएस) ने शुक्रवार की शाम ग्राम चारभाठा झाल और खंडसरा में ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

कार्रवाई करने गई टीम जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारी आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा पुलिस भी मौजूद थे। इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई में उपस्थित तहसीलदार ने कोतवाली बेमेतरा में अवैध कारोबारियों के खिलाफ अलग से शिकायत भी की गई। जिसके आधार पुलिस ने महिला को छोड़कर बाकी चार लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

लोगों को शेयर करें