बैंक लिंकेज से सुनिता कुंजाम को मिला स्व-रोजगार का अवसर

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

जगदलपुर : दरभा जनपद के ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ में रहने वाली श्रीमती सुनिता कुंजाम ने बैंक लिंकेज के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर प्राप्त की। सुनीता ने बताया कि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत लक्ष्मी माता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी, स्वरोजगार हेतु उसे आरएफ, सीआईएफ एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से आर्थिक मदद प्राप्त हुई।

जिसकी सहायता से किराना दुकान का संचालन वर्ष 2020 में शुरू किया। दुकान से उसे लगभग 03 से 07 हजार रुपये प्रतिमाह आमदनी हो रही है। सुनीता ने बताया कि परिवार में 03 बच्चे और पति कुल 05 सदस्य हैं। इस छोटे से व्यापार के माध्यम से जीवन यापन अच्छे से कर रहे हैं। इस व्यवसाय के माध्यम से मैं अपने बच्चों की शिक्षा एक अच्छे स्कूल में करवा पा रही हूँ।

लोगों को शेयर करें