जम्मू ड्रोन हमले के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एंटी-ड्रोन यूनिट एक्टिव

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. यही कारण है कि वो लगातार सीमा पर फायरिंग और हमले की कोशिश कर रहा है. बीते गुरुवार (8 मई) को जम्मू में ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश की गई. यहां जम्मू एयरपोर्ट, जम्मू रेलवे स्टेशन, चन्नी हिम्मत और आर एस पुरा में आत्मघाती ड्रोन हमले किए गए. वहीं इन हमलों के बाद आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है.

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

पाकिस्तान की ओर से हो रहे ड्रोन-मिसाइल हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. वहीं रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है.

सीआईएसऍफ़ और पुलिस की तैनाती

बता दें कि एयरपोर्ट परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं. ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी एक्टिव कर दिया गया है.

यात्रियों से की गई अपील

एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से डिपार्चर टाइम से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है. चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी. ताकि सुरक्षा जांच में कोई ढिलाई न रह जाए.

लोगों को शेयर करें