छत्तीसगढ़ में अगले सत्र से बदलेगी व्यवस्था! 16 जून की जगह इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले सत्र से सरकारी स्कूलों और छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों के खुलने के समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अभी व्यवस्था है कि शैक्षणिक सत्र 16 जून को शुरू होता है. अब ये तारीख बदलने जा रही है. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है.

अगले सत्र में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

अगले शैक्षणिक सत्र से छत्तीसगढ़ के स्कूल 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से खुलेंगे. इसे सीनियर सेकेंडरी बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CBSE) की तर्ज पर लागू किया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने नई व्यवस्था के बारे में कहा कि इसके लागू होने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग जल्द ही विस्तार से दिशा-निर्देश जारी करेगा.

31 मार्च को रिजल्ट जारी किया जाए

नई व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में वार्षिक परीक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित कर दिया जाए. शिक्षा विभाग के सचिव का कहना है कि हमारा प्रयास है कि सत्र 2027-28 से स्कूल 1 अप्रैल से ही खुलें और पुस्तकें समय पर मिल जाएं.

नई व्यवस्था से क्या फायदा होगा?

CBSE की तरह व्यवस्था होने से स्टडी टाइमिंग बढ़ जाएगी.

जून-जुलाई का काफी वक्त प्रवेश प्रक्रिया में निकल जाता है, इससे निजात मिलेगी. छात्रों और शिक्षकों अतिरिक्त समय मिलेगा.

सिलेबस पूरा कराने के लिए टीचर्स को पर्याप्त समय मिल सकेगा.

गर्मी की छुट्टियों का उपयोग हो सकेगा. पाठ्यक्रम का एक हिस्सा पूरा हो जाएगा.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *