लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त इस दिन आएगी, सीएम  मोहन यादव महिलाओं के खाते में डालेंगे पैसे

Featured Latest मध्यप्रदेश

भोपाल : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. वहीं इस योजना की किस्त 13 जून को आने वाली थी लेकिन सीएम मोहन यादव ने अहमदाबाद प्लेन हादसे के कारण आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया. अब इसकी राशि आने वाले दिनों में जारी होगी. इस बार भी 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

इस दिन आएगी लाडली बहना योजना की किस्त

आज जबलपुर में लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन का कार्यक्रम होना था, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के कारण आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. वहीं अब 16 जून को लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी की जाएगी. जिसमें 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में सीएम मोहन यादव 1250 रुपये ट्रांसफर करेंगे.

लाडली बहना योजना

बता दें कि लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी, 2023 को की थी. शुरुआती महीनों में पात्र महिलाओं के खातें में सिर्फ 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाते थे, लेकिन मोहन सरकार ने इस योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई.

लोगों को शेयर करें