सदन में गूंजा फ्लाई-ऐश का मुद्दा.. जानिए प्रदेश भर में कितने पावर प्लांट और कहाँ खपाया जा रहा राखड़..

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन हैं। आज सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सदस्यों के सवालों का जवाब मंत्री दे रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रदेश भर के पावर प्लांट से निकलने वाले राखड़ का मुद्दा उठाया और मंत्री से जवाब की मांग की।

नई विपक्ष के इस सवाल के जवाब में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में 101 ताप विद्युतगृह संचालित हैं। नियमों के विपरीत उत्सर्जन पर कार्रवाई की जाती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, कोरबा में कंपनियों ने खदान भराव और रोड में फ्लाईएश डालने का काम किया है। इनकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। लोग बीमार पड़ रहे हैं, इसकी जांच कराई जाए। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि सड़क किनारे राखड़ फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। नई सरकार आने के बाद इसमें कमी आई है

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, नई सरकार आने के बाद फ्लाईएश डालने की समस्या बढ़ी है। इससे लोगों की मौत तक हो जाती है, यह बेहद गंभीर समस्या है। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि स्पेसिफिक जानकारी मिलने पर जांच भी कराएंगे और कार्रवाई भी करेंगे।

लोगों को शेयर करें