मातम में बदली बकरीद की खुशियाँ : युवक ने ढाबा के पास फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिवार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

तखतपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्पर का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकरीद के दिन अपने घर से दो किलोमीटर दूर सलीम खान ने आत्महत्या कर ली। इससे ईद की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर वार्ड क्रमांक एक चूलघट रोड निवासी सलीम खान उर्फ मंझला ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्‍्पर का काम करता है। शुक्रवार, 6 जून को वह गाड़ी में बिलासपुर हेल्‍्परी करते हुए गया था। गाड़ी खाली करने के लिए खड़ा करने के बाद वह वहां से चला गया। इधर देर रात तक उसका ड्राइवर इंतजार करता रहा। जब वह वापस नहीं आया तो उसका साथी उसे ढूंढ़ने कुछ दूर तक गया। तब भी कुछ पता नहीं चला तो वह लौट आया।

ढाबे के पास फांसी लगाकर की आत्महत्या

शनिवार सुबह पता चला कि, उसने लिदरी ठाकुर ढाबा के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की विवेचना कर रही है। बकरीद के दिन ही युवक ने फांसी लगाई, इससे मामला गंभीर लग रहा है। मंझला बहुत जल्‍्दी-जल्दी हमाली का काम पूरा करता था उसकी मौत की खबर से हर व्यापारी भी अचंभित है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *