नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग की सच्चाई पता चलने पर प्रेमिका के घरवालो ने लगाई थी फटकार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

गांव में बैठाई गई थी पंचायत, लाखो का लगाया था जुर्माना इसी से था नाबालिग परेशान  

दंतेवाड़ा  : जिले में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि उसकी नाबालिग प्रेमिका के घरवालों ने उसे डांटा था। उसे धमकी भी मिली थी कि वह लड़की से बात करना छोड़ दे। इसी बात से लड़का परेशान चल रहा था।उधर, नाबालिग प्रेमिका को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वो मौके पर पहुंच गई। फिर फंदे पर लटके हुए शव से लिपटकर रोने लग गई। आस-पास खड़े लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो रोती रही।

सुरनार गांव के रहने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के को गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था। दोनों साथ में ही स्कूल जाते थे। फिर एक दिन लड़की के परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने नाबालिग लड़के के घर जाकर उसे जमकर फटकार लगाई थी। परिजनों की माने तो गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी। लड़के के परिजनों पर काफी दबाव बनाया गया था। कुछ लोगों ने उसे धमकी भी दी थी। इसी बात से नाबालिग परेशान था। लड़के के घरवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन लोगों को प्यार मोहब्बत वाली बात पता चली थी। जिसके बाद ही लड़की के घर वालों ने बवाल किया था।

जंगल में लगा ली फांसी

बताया जा रहा है कि नाबालिग सोमवार शाम को घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात परिजनों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। मगर लड़के का कुछ पता नहीं चला। इस बीच अगले दिन कुआकोंडा के जंगल में लोगों ने लड़के का शव फंदे पर लटका हुआ देखा।

लड़की ने घरवालों को कसूरवार ठहराया

लोगों ने ही परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। इसी बीच किसी ने नाबालिग प्रेमिका को भी आत्महत्या की जानकारी दी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंची और फंदे से लटके अपने नाबालिग प्रेमी के शव से लिपट कर रोने लगी। बताया जा रहा है कि उसने इस आत्महत्या के पीछे अपने परिजनों को कसूरवार ठहराया है।वहीं, एएसपी आर के बर्मन ने बताया कि, मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेम-प्रसंग, पंचायत बिठाए जाने, नाबालिग को धमकी देने वाले बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *