बदमाशों ने घर में घूस चाकू की नोक पर की लूट, युवक की पीठ पर धारदार हथियार से किया वार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

गरियाबंद : गरियाबंद के नगर सैनिक भोजराम गढ़िया के घर में तीन बदमाश घुसकर उसके और उसकी पत्नी के गर्दन पर चाकू टिका कर घर से लगभग 45 हजार के सोना चांदी एवं नगद ले गए और जाते-जाते भोजराम के पीठ पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिसके चलते उसे पांच टांके लगाए गए हैं। इस घटना के रिपोर्ट के बाद गरियाबंद पुलिस विभिन्न स्थानों पर पतासाजी कर रही है। वहीं दूसरी ओर बीते दिनों पेट्रोल पंप में हुई लूट की घटना से इस घटना को जोड़कर भी देखा जा रहा है।

गरियाबंद जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम केसोडाहर में निवास रत नगर सैनिक भोजराम गढ़िया के घर तीन बदमाशों ने घुसकर उसके और उसकी पत्नी के गले पर धारदार हथियार टिकाते हुए पिस्तौल निकाल कर धमकाते हुए उसके घर में रखे लगभग 3-4 हजार नगद व सोना चांदी के जेवर कुल 45 हजार के समान ले गए।

वहीं दूसरी ओर घर की एक-एक चीज खुलवाकर तलाशी लेने के बाद आरोपियों को जो मिला वे उठाकर ले गए। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी गरियाबंद से 2 कि.मी.की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप में भी इसी तरह ही कुछ लोगों ने लूटपाट की थी पुलिस इस प्रकरण को भी उससे जोड़कर देख रही है। अब तक आरोपियों की कुछ खोज खबर नहीं लग पाई है।

लोगों को शेयर करें