जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने चौक-चौराहों में की गई अलाव की व्यवस्था

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

अम्बिकापुर| पिछले कुछ दिनों से जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत देने के लिए शहर के चौक-चौराहों में नगर निगम द्वारा रात्रि में  अलाव की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर नगर निगम अम्बिकापुर एवं नगर पंचायत लखनपुर एवं सीतापुर में भी कई स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

नगर निगम अम्बिकापुर में रैन बसेरा में जरूरतमंदों के लिए रात्रि में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। ज्ञातव्य है किनगरीय निकाय क्षेत्र में हर साल ठंड के मौसम में लोगों को ठंड से राहत देने के लिये रात्रि में शहर के चौक-चौराहों बस स्टैंड सहित अन्य जरूरत के स्थानों पर अलाव जलाने के साथ ही जरूरतमंदों को गरम कपड़े दिए जाते हैं।

लोगों को शेयर करें