तबादला नीति : पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था सुधारने के लिए किया जाता है तबादला : भूपेश बघेल

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस सरकार पर तबादले के जरिए पैसे कमाने के आरोप लगाती रही है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब विपक्ष को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि,पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था सुधारने के लिए तबादला किया जाता है। दरअसल प्रदेश सरकार तबादला नीति लेकर आ रही है, जिसमें अधिकारियों की जरूरत, गुण दोष के आधार पर कब किसका कहां ट्रांसफर किया जाना है इसको लेकर चर्चा के बाद सहमति बनाई जाएगी।

 

यह भी पढ़े :

मुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया नमन

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत तमाम बड़े नेता कहते रहे हैं कि तबादलों के जरिए अफसरों से रुपयों की उगाही की जाती है। जिसको लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, 15 साल तक भाजपा की सरकार क्या की है, लगता है यह वही बता रहे हैं जो खुद 15 सालों तक करते रहे हैं। भाजपाइयों को सपने में भी पैसा दिखाई देता है इसलिए ऐसी बातें करते हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भी इस मामले में कहा कि पहली बार है जब कांग्रेस की सरकार ने व्यवस्थित ढंग से तबादले करने को लेकर कोई नीति बनाने पर काम किया है। इससे पहले 15 सालों तक भाजपा ने इस ओर ध्यान नहीं दिया कई बार कर्मचारियों की पारिवारिक समस्याओं , जरूरतों की वजह से भी तबादला किया जाना जरूरी होता है, प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हो सके इस दिशा में कांग्रेस सरकार काम कर रही है।

 

 

यह भी पढ़े :

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ संस्कृति को आगे बढ़ाने का कर रहे हैं काम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

 

रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि लगातार केंद्रीय मंत्री रायपुर आ रहे हैं, छत्तीसगढ़ के दौरे पर होते हैं मगर यहां आकर राजनीतिक बयानबाजी करके चले जाते हैं । प्रदेश को कुछ सुविधाएं देते तो ज्यादा अच्छा होता मगर सिर्फ राजनीति के लिए यहां आना ठीक नहीं।भाजपा इसी मुद्दे को लेकर लगातार कांग्रेस को घेरती रही है।

लोगों को शेयर करें